आज राष्ट्रीय समारोह में चीफ गेस्ट बनेंगे
मारीशस, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। PM ने उन्हें गंगाजल और उनकी पत्नी को बनारसी साड़ी गिफ्ट दी। मोदी का स्वागत किया। मॉरीशस की महिलाओं ने पारंपरिक बिहारी गीत गाया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की। PM मोदी आज ‘मॉरीशस के 57वें नेशनल डे’ इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे।
भारत के लिए क्यों खास है मॉरीशस:
भारत से करीब 190 साल पहले एटलस नाम का जहाज 2 नवंबर 1834 को भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। 80% मजदूर बिहार से थे। फिलहाल मॉरीशस की 52% आबादी हिंदू हैं।
चीन ने हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के ग्वादर, श्रीलंका के हंबनटोटा से लेकर अफ्रीकी देशों में कई पोर्ट प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है। इसके जवाब में भारत ने 2015 में सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन (सागर प्रोजेक्ट) शुरू किया था। इसी के तहत भारत ने मुंबई से 3,729 किमी दूर मॉरीशस के उत्तरी अगालेगा द्वीप पर मिलिट्री बेस के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया है।
इसे भी पढ़ें
मॉरीशस में कोई मुखौटा कंपनी नहीं, वित्तीय सेवा क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर: मंत्री सूमिल्दुथ