Thursday, October 23, 2025

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी-आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारा लक्ष्य, मणिपुर में भी स्थिति सामान्य हुई [PM Modi said in Rajya Sabha – Our aim is to root out terrorism, situation became normal in Manipur also]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां। PM Narendra Modi Speech LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार किया।

प्रधानमंत्री का जवाब सुनने के बजाय पूरा विपक्ष राज्यसभा से वाक आउट कर गया, जिसकी पीएम और राज्यसभा के सभापति ने निंदा की।

इसके बाद पीएम का संबोधन फिर शुरू हुआ, तो पीएम ने कहा कि मैं तो कर्तव्य से बंधा हुआ हूं, जिस मुद्दे पर इतनी चर्चा हुई, उसका जवाब भी विपक्ष सुन नहीं पाया।

पीएम मोदी ने कहा- मैं यहां कोई राजनीतिक ‘स्कोर’ करने नहीं आया हूं। देश की जनता को हिसाब देना मैं अपना कर्तव्य मानता हूं।

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष जनादेश को समझ नहीं पाया। हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका मिला है।

देश की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। इस चुनाव में जनता ने प्रोपेगंडा को परास्त किया है और परफॉरमेंस को विजय दिलाई है।

आतंकवाद से लड़ाई अंतिम चरण में

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जल्दी ही उन्हें जड़ से मिटा दिया जाएगा।

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी ने कहा कि हम वहां स्थिति सामान्य करने में जुटे हैं, जल्दी ही वहां स्थिति बदलेगी।

मणिपुर में अबतक 500 लोगों को गिरफ्तार किया चुका है, विपक्ष ने मणिपुर के मसले पर साथ नहीं दिया, जबकि उनके शासनकाल में वहां ज्यादा परेशानी थी। मणिपुर में स्कूल दफ्तर अब खुल रहे हैं, गृहमंत्री खुद वहां कई दिनों तक रूके थे।

कांग्रेस अब परजीवी युग में है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का परजीवी युग शुरू हो गया है। इसी युग में कांग्रेस का आंकड़ा 99 तक पहुंचा है।

ये अपने सहयोगियों के दम पर इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, अन्यथा उनका इससे भी बुरा हाल होता। परजीवी कांग्रेस अब अपने सहयोगियों को ही खा जाएगी, यही परजीवी का स्वभाव है।

संविधान बचाने के लिए 1977 में चुनाव हुआ था

पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान हजारों लोगों को यातनाएं दी गईं। किस संविधान ने संवैधानिक पदों के ऊपर एक परिवार के लोगों को रखने की अनुमति दी थी?

प्रधानमंत्री पद के ऊपर एनएसी को बैठाने की अनुमति विपक्ष को किस संविधान ने दी थी, किस संविधान ने एक सांसद को कैबिनेट के निर्णय को सार्वजनिक रूप से फाड़ने की अनुमति दी थी।

क्या यह सबकुछ संविधान का सम्मान है। संविधान को बचाने के लिए हमने 1977 में चुनाव लड़ा था और जीते थे।

इमरजेंसी में संविधान की धज्जियां उड़ाई, हमें सीख दे रहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता को यह भरोसा था कि हम संविधान की रक्षा करेंगे, इसलिए उन्होंने हमें जनादेश दिया।

इमरजेंसी के दौरान संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले संविधान की बात करते हुए अच्छे नहीं लगते।

जिन्होंने संविधान की मर्यादाओं को तार-तार किया वे हमें बता रहे हैं कि संविधान की रक्षा कैसे होगी।

आज जय संविधान कह रहे हैं और संविधान की प्रतियां लहरा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की सबसे बड़ी विरोधी है।

बंगाल में अभद्रता पर विपक्ष चुप है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी राज्य की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन जब बंगाल में एक महिला के साथ अत्याचार हुआ, सड़क पर उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ, तो उसकी चीख सुनकर भी कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया, बल्कि लोग उसका वीडियो बनाते रहे।

यह घटना उस राज्य में हुई जहां की मुख्यमंत्री एक महिला है और जिसका बहुत सम्मान है, बावजूद इसके पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर चुप रहा।

हम महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर जोर दे रहे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष चर्चा में सिर्फ अपनी कहना चाहता है इसलिए वे मेरा जवाब सुन ना सके और मैदान छोड़कर भाग गए।

हमने महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर बल दिया है। हमने किसानों और विश्वकर्मा समुदाय के लोगों के लिए काम किया।

हमने रेहड़ी वालों को लोन दिलाया। किसानों को हमने पिछले दस साल में तीन लाख करोड़ रुपया दिया है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories