PM Modi:
कोलकाता, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में करीब 5400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर भारत की विकास यात्रा का एक मजबूत इंजन बनकर उभरेगा। ये परियोजनाएं बांकुड़ा, पुरुलिया और दुर्गापुर के लिए कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी और स्टील सिटी की पहचान को और भी मजबूत करेंगी।
‘मेक इन इंडिया’ PM Modi
पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ के मंत्र के साथ कहा कि ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दशक में देश में गैस कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण काम हुआ है, जिससे एलपीजी अब हर घर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर भारत की श्रमशक्ति का एक बड़ा केंद्र है और यहां की भूमिका देश के विकास में अहम है। परियोजनाओं से गैस-आधारित परिवहन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, पश्चिम बंगाल अब नेशनल गैस ग्रिड का हिस्सा बन गया है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा, “हमें 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है। हमारा रास्ता विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता और सुशासन से संवेदनशीलता का है।” उन्होंने पूरे देश को एकजुट होकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि देश में अब तक 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर, टॉयलेट, नई सड़कें और घर-घर इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं मिली हैं, जो पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश के विकास को गति दे रही हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने दुर्गापुर की भूमिकाओं और यहां के विकास को भारत के संपूर्ण विकास में जोड़ते हुए कहा कि राज्य की ये परियोजनाएं भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएंगी।
इसे भी पढ़ें
PM Modi: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस-आरजेडी पर लगाए लूट के आरोप