Monday, July 28, 2025

लोग कह रहे हैं “तुमसे न हो पाएगा नरेंद्र मोदी’’: महुआ मोइत्रा [People are saying “Narendra Modi will not be possible with you”: Mahua Moitra]

नई दिल्ली, एजेंसियां: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भारी पड़ा। इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने 13 विधानसभा सीटों में से 10 पर जीत हासिल की।

इसके बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि भाजपा और एजेंसी राज लगातार ताकत खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं “तुमसे ना हो पायेगा” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

जारी है हार का सिलसिला- महुआ मोइत्रा

बता दें कि देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शनिवार को आये नतीजों में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने 10 सीट और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।

इस उपचुनाव में कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने दो सीट भाजपा शासित उत्तराखंड में और दो हिमाचल प्रदेश में हासिल की। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सभी चार सीट जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट जीती और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। इन सीट के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ था।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवारों- कृष्णा कल्याणी, मधुपर्णा ठाकुर, मुकुट मणि अधिकारी और सुप्ति पांडे ने क्रमशः रायगंज, बगदाह, राणाघाट दक्षिण और मानिकतला सीट पर जीत हासिल की।

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में कल्याणी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानस कुमार घोष पर 50,077 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उत्तर 24 परगना जिले की राणाघाट दक्षिण सीट पर तृणमूल कांग्रेस के मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार बिश्वास को 39,048 मतों से हराया।

तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने उत्तर 24 परगना जिले की बागदा विधानसभा सीट पर भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार बिश्वास को 33,455 मतों से पराजित किया। मानिकतला सीट पर तृणमूल प्रत्याशी सुप्ति पांडे ने भाजपा के कल्याण चौबे को 62,312 मतों से हराया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से पता चलता है कि ”पूरे भारत में माहौल भाजपा के खिलाफ है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में 46 प्रतिशत वोट मिले जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को 51 प्रतिशत वोट मिले।

सबसे ज्यादा चर्चा उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट की हुई जहां भाजपा हार गई। उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने बदरीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री एवं विधायक भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5,224 मतों से हराया।

वहीं, मंगलौर सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 मतों के मामूली अंतर से हराया।

इसे भी पढ़ें

विस उपचुनाव में 4 सीटों पर तृणमूल ने लहराया जीत का परचम

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories