नई दिल्ली, एजेंसिया। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 839 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 की समान तिमाही में घाटा 357 करोड़ रुपए था। यानी, कंपनी का घाटा 134% बढ़ गया है।
रेवेन्यू में भी गिरावट
कंपनी के रेवेन्यू यानी आय में भी गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में पेटीएम का ऑपरेशन से रेवेन्यू 1,502 करोड़ रुपए रहा।
पिछले साल की समान तिमाही में रेवेन्यू 2,342 करोड़ रुपए था। यानी, पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 36% गिर गया।
RBI की रोक के कारण बिजनेस पर असर
पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI की रोक के कारण उसके बिजनेस पर असर दिखा है। वहीं तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद पेटीएम के शेयरों में करीब 1% की तेजी है।
ये 450 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते एक साल में शेयरों में करीब 45% की गिरावट आई है।
इसे भी पढ़ें