Wednesday, June 25, 2025

आज राजद के हो जायेंगे पवन, थोड़ी देर में लेंगे सदस्यता

पटना, एजेंसियां। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह आज राजद में शामिल होंगे। थोड़ी देर में आरजेडी की सदस्या ले सकते हैं।

सदस्यता समारोह सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय में होगा। मौके पर तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ही इसके संकेत दिए थे।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा था कि शनिवार को एक अच्छी खबर शेयर करेंगे। कुछ दिन पहले ही भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

इसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि काराकाट में त्रिकोणीय संघर्ष होगा। पवन सिंह के आरजेडी शामिल होने से यहां अब मुकाबला रोचक हो जायेगा।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सीनियर नेताओं को सुबह आठ बजे तक आरजेडी कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है।

इंडिया महागठबंधन में काराकाट लोकसभा क्षेत्र भाकपा (माले) के खाते में है। CPI (ML) ने यहां से राजाराम सिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार भी बनाया है।

अब आरजेडी और भाकपा (माले) इस सीट की अदला बदली कर सकती हैं। भाकपा (माले) शुरू से काराकाट की जगह सीवान की मांग करता रहा है।

आरजेडी भाकपा (माले) को काराकाट के बदले सीवान दे सकती है और काराकाट से अपने प्रत्याशी के रुप में पवन सिंह को मैदान में उतार सकती है।

काराकाट से एनडीए ने पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को अपना समर्थन दे रही है। वे अपनी ‘राष्ट्रीय लोक मोर्चा’ के साथ मैदान में हैं। कहा जा रहा है कि पवन सिंह के मैदान में आने से यहां पर चुनाव रोचक हो गया है।

इसे भी पढ़ें

शीतलता का लोकपर्व जुड़-शीतल की शुरुआत, सतुआन के बाद कल खाया जायेगा बसियोरा

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img