Sunday, October 19, 2025

Bihar Election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव, काराकाट में सियासी सरगर्मी तेज

- Advertisement -

Bihar Election 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी सिनेमा और राजनीति का दिलचस्प संगम देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सूत्रों के अनुसार, ज्योति सिंह सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। उनके समर्थकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है।

पिता रामबाबू सिंह का बयान

ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने हाल ही में कहा था कि अगर पवन सिंह उनकी बेटी को स्वीकार कर लेते हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण अब उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। ज्योति सिंह बीते लोकसभा चुनाव से ही काराकाट क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। वे लगातार जनता से मुलाकात कर रही हैं और कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले चुकी हैं।

जन सुराज से नहीं बनी बात

कुछ दिनों पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। चर्चा थी कि वे जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बात नहीं बनी। इसलिए उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

अब होगा त्रिकोणीय मुकाबला

काराकाट सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

भाजपा-माले गठबंधन से अरुण सिंह पहले ही मैदान में हैं,
जदयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है,
और अब ज्योति सिंह के उतरने से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रशंसकों का बड़ा वर्ग ज्योति सिंह के समर्थन में जा सकता है, जिससे समीकरण बदल सकते हैं।

जनता का रुख

सासाराम के स्थानीय निवासियों में ज्योति सिंह के समर्थन में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिक चंद्र मोहन पांडे ने कहा कि “पवन सिंह और ज्योति सिंह के विवाद के बाद जनता की सहानुभूति ज्योति सिंह के साथ है।” वहीं, शशि कुमार ने कहा कि “बीते लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को मिले वोटों में ज्योति सिंह की बड़ी भूमिका थी। अगर वे चुनाव लड़ती हैं, तो काराकाट सीट से एक मजबूत दावेदार साबित होंगी।” राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ज्योति सिंह के मैदान में उतरने से काराकाट की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और यह सीट अब राज्य की सबसे हॉट सीटों में से एक बन गई है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: क्या नीतीश अब नहीं बनेंगे CM? NDA में सियासी घमासान


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories