Chhath Puja songs:
नई दिल्ली, एजेंसियां। छठ पूजा के महापर्व के आगमन के साथ ही भक्ति और गीतों का रंग हर तरफ छा गया है। इस बार पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट भोजपुरी छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गीत 2022 में रिलीज हुआ था और अब तक इसे 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, जिससे यह पवन सिंह का अब तक का सबसे लोकप्रिय छठ गीत बन गया है।
‘जोड़े-जोड़े फलवा’
‘जोड़े-जोड़े फलवा’ गीत भोजपुरी एल्बम ‘दरस देखावा ऐ दीनानाथ’ का हिस्सा है। पवन सिंह ने इसे अपनी दमदार आवाज में गाया है, जबकि पलक ने उनके साथ सुर मिलाया। गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और संगीत अजीत सिंह व अंजनी रामाज्ञा का है। इसकी खासियत इसकी सरलता और भक्ति से भरे शब्द हैं, जो छठ के पारंपरिक रीति-रिवाजों को खूबसूरती से दर्शाते हैं। घाट की सजावट, व्रत रखने वाली महिलाएं और सूर्य देव को अर्घ्य देने के दृश्य इस गीत में जीवंत दिखाई देते हैं।
इस पर रील्स पर बन रहे वीडियो
इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। लोग इस पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं, जिससे यह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस पवन सिंह की आवाज़ और भावनाओं से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं, जो हर साल छठ पूजा के समय घर-घर में गूंजता है।इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। पवन सिंह का यह गीत पारंपरिक छठ गीतों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुका है और फैंस के लिए त्योहार को और भी खास बना रहा है।
इसे भी पढ़ें
Bigg Boss 19: सलमान खान ने अरिजीत सिंह विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘गलतफहमी मेरी तरफ से थी’