Pawan Singh:
लखनऊ, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चरणों में अपना नया भक्ति गीत पेश किया। गीत का नाम है ‘चुनरिया लहरे माई के’, जिसे पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। गीत ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और खबर लिखे जाने तक इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।
गीत में पवन सिंह मां दुर्गा की महिमा
गीत में पवन सिंह मां दुर्गा की महिमा का बखान कर रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस अपने आंगन में झड़ते नीम के पत्तों को साफ कर रही हैं, जैसे मां के स्वागत की तैयारी हो रही हो। पवन सिंह गीत में कहते हैं कि जैसे हवा से नीम के पत्ते झड़ रहे हैं, वैसे ही मां की लाल चुनरिया लहरा रही है। गीत में मां की छोटी सी मूर्ति की स्थापना भी दिखाई गई है, जिससे भक्ति और उत्सव का माहौल और गहरा हो गया है।
गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे
गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट अजय सिंह एजे और सरगम आकाश ने किया है। फैंस का रिस्पॉन्स बेहद उत्साहजनक रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गीत की तारीफ करते हुए लिखा कि पवन भैया के बिना नवरात्रि अधूरी लगती थी। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि उनके गीत ने नवरात्रि के उत्सव को और खास बना दिया।
यह पहला अवसर नहीं है जब पवन सिंह ने नवरात्रि के मौके पर भक्ति गीत पेश किया है। हर साल वह देवी भजन रिलीज करते हैं। इसके अलावा, महापर्व छठ के अवसर पर भी पवन सिंह छठी मईया के गीत रिलीज करते हैं। उनका गाना ‘जोड़े जोड़े फलवा छठ’ इस मौके पर सबसे ज्यादा सुना जाता है। इस साल भी पवन सिंह ने अपनी कला और भक्ति के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है।
इसे भी पढ़ें
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर चोरी, 15 लाख की जूलरी और नकदी लेकर फरार हुए चोर