Friday, October 24, 2025

पटनायक ने चुनाव अभियान की शुरुआत की, 2036 तक ओडिशा को नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया

- Advertisement -

हिंजिली (ओडिशा): बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की और 2036 तक ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया।

पटनायक ने अपने गृह क्षेत्र हिंजिली से चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा और उन पर राज्य के विकास कार्यों में ‘बाधा’ डालने का आरोप लगाया।

पटनायक ने यहां एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”विकास हमारी पहचान है।

हालांकि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल इसमें बाधा डाल रहे हैं। श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना हो या एकाम्रा परियोजना या फिर समेली परियोजना विपक्षी दल हर चीज का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

विपक्ष विकास विरोधी प्रचार में लगा हुआ है। ओडिशा के लोग उनकी असलियत जानते हैं।” पटनायक ने कहा कि विकास का विरोध करने वाला कभी सफल नहीं हुआ।

उन्होंने जनता से आने वाले 10 वर्षों को ‘ओडिशा का दशक’ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बीजद सरकार की प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं का जिक्र किया और 2036 तक ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया।

बीजद अध्यक्ष ने कहा कि एक अलग राज्य के रूप में ओडिशा को 2036 में 100 साल पूरे हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसलिए आने वाला दशक (2024 से 2034 तक) राज्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस अवधि के दौरान राज्य को सभी क्षेत्रों में नंबर एक बनने के लिए अपना आधार मजबूत करना होगा।

पटनायक ने अपनी सरकार की परिवर्तनकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि लगभग 70 लाख महिलाएं राज्य में परिवर्तन की वाहक बनी हैं।

पटनायक ने कहा, ”राज्य में किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है। ठीक इसी तरह मिशन शक्ति के सदस्यों को अब तक 18 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा चुका है।

यह ओडिशा के विकास में एक मील का पत्थर है। बीजद, महिलाओं को उनका हक दिलाने में नंबर एक है।”

इसे भी पढ़ें

चुनावी बॉण्ड: दलों और कॉरपोरेट घरानों के बीच लेन-देन की एसआईटी जांच को लेकर न्यायालय में याचिका

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories