Wednesday, October 22, 2025

Parliamentary group: ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय दल ने किया अभिनंदन

- Advertisement -

Parliamentary group:

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम वरिष्ठ मंत्री और सांसद शामिल हुए। इस बैठक का प्रमुख केंद्रबिंदु रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वह सैन्य अभियान जिसमें हाल ही में भारत ने आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब किया।

बैठक की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। दो मिनट के मौन के साथ शहीदों को नमन किया गया और उन्हें वीरता का प्रतीक बताया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में प्रस्ताव पारित किया गया। सांसदों ने खड़े होकर इस मिशन को सफल बनाने वाली भारतीय सेना की सराहना की और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर क्या बोले सांसद?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाया है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने आतंकियों को सटीक और साफ जवाब दिया, बिना आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाए।” रिजिजू ने आगे कहा कि 2014 से पहले देश के कई शहरों में बम धमाके होते थे, लेकिन अब भारत आतंकवादियों को घर में घुसकर मारता है।

नए सांसदों का हुआ स्वागत

बैठक में उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला और सी सदानंद मास्टर जैसे नए सांसदों का स्वागत भी किया गया। साथ ही, देश की सुरक्षा नीति में किए गए सुधारों और सैन्य संसाधनों की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें

One Nation One Election: संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़, ‘One Nation One Election’ पर होगी चर्चा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर...

Important events: 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी...

Today horoscope: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

Today horoscope: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र स्वाति...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 22 अक्टूबर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac:  दिनांक - 22 अक्टूबर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - प्रतिपदा रात्रि...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories