मुंबई,एजेंसियां: बॉलीवुड जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत ही मशहूर हैं।
वो अक्सर पैपराजी कैमरों की नजर में रहती हैं। नेहा ने कहा है कि इससे लोगों की प्राइवेसी छिन जाती है।
नेहा शर्मा ने इमरान हाशमी के अपोजिट फिल्म ‘क्रूक’ में डेब्यू किया था। वो ‘तुम बिन 2’ एवं ‘तानाजी’ जैसी फिल्में की हैं। वो वेब सीरीज ‘इलीगल’ में भी थीं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वो बहुत लोकप्रिय हैं। नेहा के ग्लैमरस अवतार की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा रहती है।
पैपराजी के कैमरे भी उन्हें अक्सर कैद करते रहते हैं। अपने एक इंटरव्यू के चलते नेहा ने कहा कि इससे प्राइवेसी भी छिनती है।
नेहा शर्मा ने कहा कि ‘ऐसे दिन भी होते हैं जब आप दिखना नहीं चाहते इसलिए ब्रेक लेना पड़ता है। कुछ चीजें रेलिवेंट बने रहने के लिए करनी पड़ती हैं। आज के समय में दिखना आवश्यक है।
एक महिला के तौर पर आपकी, अपनी मर्जी से तैयार होने की आजादी
तो वहीं पैपराजी तस्वीरों के गलत एंगल पर नेहा ने कहा कि एक महिला के तौर पर आपकी, अपनी मर्जी से तैयार होने की आजादी चली जाती है।
नेहा ने कहा कि जब कोई पब्लिक की नजरों के सामने होता है, तो ध्यान रखना पड़ता है कि चीजें हद से अधिक आगे न चली जाएं।
हालांकि, उन्होंने इसकी दूसरी साइड ही बताई कि पैपराजी का घर भी इसी से चलता है। वो भी कड़ी धूप में मेहनत करके अपना परिवार चला रहे हैं।
नेहा की वेब सीरीज ‘इलीगल’ का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। अब वो सोनी लिव की वेब सीरीज ’36 डेज’ में दिखाई देगी।
इसे भी पढ़ें