जेद्दा, एजेंसियां। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ और श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। वे IPL इतिहास से सबसे महंगे ऑलराउंडर बने हैं। युजवेंद्र IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बने, उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा। पिछले IPL में मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ में बिके थे। ये IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्राइस थी।
72 खिलाड़ियों को खरीदने में ₹467.95 खर्च:
सऊदी अरब के जेद्दाह में रविवार को IPL मेगा ऑक्शन में 84 प्लेयर्स की नीलामी हुई। 10 टीमों ने 72 प्लेयर खरीदे और इन पर 467.95 करोड़ खर्च किए। आज शाम 3:30 बजे दूसरे दिन की नीलामी शुरू होगी। 493 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। जिनमें 132 प्लेयर्स खरीदे जाएंगे। 10 फ्रेंचाइजी के पास 174 करोड़ की रकम बाकी है।
इसे भी पढ़ें