हथियार सहित 1000 गोलियां जब्त
पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भाकपा माओवादी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें पुलिस ने हथियारों का जखीरा जब्त किया है। इसमें पुलिस के हाथ एके-47, एसएलआर, इंसास सहित हथियारों के कारतूस लगे हैं।
गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशनः
पिपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पलामू जिले के पिपरा थाना की पुलिस ने अभियान चलाया था। इसमें सूचना मिली थी कि चेड़ीस्थान जाने वाली सड़क पर मौजूद झरना पहाड़ के पीछे पहाड़ी इलाके में भाकपा माओवादियों ने हथियारों का जखीरा जमा कर रखा है।
इसमें हथियारों के साथ कारतूस भी शामिल हैं।
इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को 1000 राउंड गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल मिला। इन गोलियों और हथियारों को पुराने बर्तन के अंदर छिपाकर रखा गया था।
इसे भी पढ़ें
कौन हैं सरफराज अहमद, जिनके इस्तीफे से झारखंड की राजनीति में आया भूचाल