Sunday, October 19, 2025

पलामूः सोन नदी में फंसे 20 लोग निकाले गये [Palamu: 20 people trapped in Son river rescued]

- Advertisement -

नदी के बीच टीले पर बना लिया था घर

पलामू, एजेंसियां। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास स्थित सोन नदी का जलस्तर बढ़ गया था।

इस वजह से नदी के बीच टापू पर घर बना कर रहने और खेती करने वाले लगभग 20 लोग फंस गए थे। इनमें महिलाएं भी थीं। सभी मंगलवार की रात से तेज बहाव के बीच फंसी हुई थे।

मोबाइल से दी गांववालों को जानकारी

हालांकि नदी के पानी से उनका टापू थोड़ा ऊंचा ही था। इसके बाद भी टापू पर फंसे लोगों ने मोबाइल पर संपर्क कर गांव में रहने वाले लोगों को इस बात की जानकारी दी।

इसके बाद बचाव का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से काम रोक दिया गया।

चार घंटे के बाद निकाले गए लोग

जब ग्रामीण अपने स्तर पर रेस्क्यू नहीं कर सके तब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी पंकज कुमार और देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार की देखरेख में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

पुलिस बल के साथ देवरी ओपी के एएसआई अखिलेश यादव ने डीजल मोटर चालित नाव की सहायता से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाया।

इन लोगों का हुआ रेस्क्यू

सोन नदी के टीला पर फंसे कुल 12 लोगों निकाला गया। जबकि पांच लोग वहीं टीले पर जानवरों की देख-रेख को रूक गए हैं।

जिन लोगों को निकाला गया उसमें गीता देवी पति स्व सुरेंद्र चौधरी, मालती देवी पति सुरेश पाल (कबरा निवासी), सीमा देवी पति बलराम चौधरी, पूनम देवी पति बीरेंद्र चौधरी, गुलाबी देवी पति विश्वनाथ चौधरी, विनोद चौधरी, कबूतरी देवी पति जितन चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दो बच्चों में राजू कुमार पिता स्व सुरेंद्र चौधरी (सात वर्ष), शिवानी कुमारी (5 वर्ष) पिता स्व० सुरेंद्र चौधरी सभी साक़ीन देवरीकला थाना हुसैनाबाद के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पलामू जेल शिफ्ट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories