Monday, July 28, 2025

वीर शहीद रघुनाथ महतो की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और सिल्ली से विधायक सुदेश महतो ने कहा है कि चुआड़ विद्रोह के नायक शहीद रघुनाथ महतो का उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वीर शहीद रघुनाथ महतो के शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाना और उनके परिचय को बड़े दायरे में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है।

ये बातें उन्होंने रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर बुढ़ाम चौक, सिल्ली स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान शुक्रवार को कहीं।

उन्होंने कहा कि जब झारखंड के नायकों की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष और विद्रोह की चर्चा होती है, तो इस सूची में 1769 का चुआड़ विद्रोह का नाम सबसे पहले आता है।

इस विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो थे। मानभूम से लेकर धालभूम, नीमडीह, सिल्ली और जंगलमहल के इलाकों में अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ाई का नेतृत्व करने वाले वीर शहीद रघुनाथ महतो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

रघुनाथ महतो के परिचय को बड़े दायरे में लाने की हमारी कोशिशें जारी है। मौके पर उपस्थित नेहा महतो ने कहा कि रघुनाथ महतो के संघर्षों से हमें प्रेरणा मिलती है।

उनकी जीवनी आने वाली कई पीढ़ियों को जुल्म और अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने को प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर संजय सिद्धार्थ, सुनील सिंह, सुशील महतो, गौतम साहु, बीना देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

रांची में झामुमो की मेजबानी में 21 अप्रैल को “इंडिया” गठबंधन की रैली, कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उतरेंगी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories