Monday, July 28, 2025

आपका वोट ही हेमंत की रिहाई का रास्ता खोलेगाः प्रियंका गांधी

गोड्डा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज गोड्डा आई थीं। यहां उन्होंने जमकर बीजेपी पर हमला बोला।

कहा कि गोड्डा से मेरा पुराना रिश्ता है। इंदिरा गांधी जी का बाबा बैद्यनाथ से विशेष लगाव था। आपके पूरे समुदाय के लिए बहुत श्रद्धा थी।

मैं छोटी थी एक बार मेरे माता पिता कहीं घूमने गये थे तो मैं अपने दादी जी के कमरे में सोती थी। मेरी दादी मुझे रोज रात को कहानी सुनाती थी।

सुनाते-सुनाते मुझे आपकी संस्कृति के बारे में बताती थी। बताती थी कि कैसे आप प्रकृति की रखवाली करते हैं।

उनके दिल में आपके समुदाय आदिवासियों को लेकर बहुत श्रद्धा दी। वह आपके दिए गिफ्टस को अच्छे से रखती थीं।

आज भी आप जाएंगे तो देखेंगे कि आदिवासी समुदाय से उनको कितना लगाव था। आपके दिए सामानों को उन्होंने सहेज कर रखा था।

इंदिरा जी ने जल, जंगल जमीन का अधिकार मजबूत तरीके से दिया। जमीन के पट्टे और जंगल पर जो अधिकार है उन्होंने ही मजबूत बनाया।

आपके इतिहास पर आपको गर्व होना चाहिए। सिद्दो-कान्हो, चांद भैरव, तिलका मांझी जैसे महान नेता यहीं से उभरे हैं। मैं उन सभी आदिवासी नेताओं को प्रणाम करती हूं और उनसे प्रेरणा लेती हूं।

प्रियंका ने कहा कि हमारी नीतियां हमेशा आपको मजबूत बनाने वाली रही है। लेकिन आज जो भाजपा की सरकार है वह ना तो आपको ठीक से पहचानती है ना आपके पक्ष में नीतियां बनाती है।

आपने देखा होगा आज क्यो हो रहा है देश में। आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ही जेल में डाल दिए जाते हैं।

क्यों, फर्जी बयानों पे, फर्जी मुकदमो में। उन पर ऐसा केस डाला है जो सच हो ही नहीं सकता।

फिर भी भाजपा की सरकार ने उनको जेल में डाल दिया और पूरा चुनाव आपको उनके बिना लड़ना पड़ रहा है।

मोदी जी ने सोचा होगा कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे तो यहां से चुनाव आसानी से जीत जाएंगे।

लेकिन आपका समाज, आदिवासी शक्ति, इतनी मजूबत है आपमें इतनी शक्ति है,कि आज देखिए कल्पना जी हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं।

शेरनी की तरह सब मुसीबतों का सामना कर रही हैं। हेमंत जी की बात आपतक पहुंचा रही है। इंडिया गठबंधन की प्रोग्राम आपतक पहुंचा रही है।

मैं उनको अपनी छोटी बहन मानती हूं। नारी शक्ति की प्रतीक मानती हूं। जब जब उनको देखती हूं मुझे बहुत खुशी होती है। बहुत गर्व होता है।

सोचिए जिन्होंने आज तक राजनीति नहीं की थी। आज तक बच्चों की देखभाल कर रही थीं घर में।

अचानक उनके पति को जेल में डाला जाता है, घबराती नहीं है हिम्मत नहीं हारती है रोती नहीं है बल्कि उठके अपने पति की लड़ाई अपने समाज की लड़ाई आगे बढ़ाती है।

आपको उनपर गर्व होना चाहिए कि आपके आदिवासी समाज की शक्त उनमें दिख रही है। आज देखिए देश के हालात क्या है।

एक ऐसी सरकार है देश में जो आपका आदर नहीं करती। इसका उदाहरण यही है कि आपके मुख्यमंत्री को इन्होंने जेल में डाल दिया है।

लेकिन और बड़ी मिसाल है कि इनके नेता जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि इनको पूरी बहुमत से जिताया जाएगा तो संविधान को बदल डालेंगे।

इस संविधान ने आपको अधिकार दिये हैं। इस संविधान ने आपको जल, जंगल जमीन पर हक दिया है।

आपको वोट देने का अधिकार दिया है। आपको आरक्षण दिया है। जब भाजपा के नेता इसको बदलने की बात करते हैं तो उनका क्या मतलब है। क्योंकि है ये बात इसको समझने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

गोड्डा में कल्पना सोरेन ने निशिकांत पर बोला हमला-महिला का सम्मान नहीं करनेवाले जनप्रतिनिधि नहीं बन सकते

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories