Monday, October 20, 2025

केवल कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी जम्मू कश्मीर की पीड़ा को समझ सकते हैं: महबूबा मुफ्ती

- Advertisement -

नयी दिल्ली: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक नई किताब में लिखा है कि जम्मू कश्मीर को किस पीड़ा और दुविधा में धकेला गया है, उसे केवल कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी ही समझ सकते हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा: रिक्लेमिंग इंडियाज सोल’ शीर्षक वाली यह पुस्तक निबंधों का एक संग्रह है जिसका विमोचन शुक्रवार को किया गया। मुफ्ती ने इसमें अपने निबंध में लिखा है कि ‘भारत के विचार’ को बचाने का रास्ता जम्मू कश्मीर से होकर जाता है जो अपने आप में ‘लघु भारत’ है और जहां विभिन्न धर्मों के लोग सदियों से शांतिपूर्ण तरीके से साथ-साथ रहे हैं। पुस्तक पाठकों को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराती है जिसमें सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक 4,000 किलोमीटर की देशव्यापी यात्रा की गई थी।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने अपने निबंध ‘भारत जोड़ो: रेस्टोरिंग कश्मीरियत, जम्हूरियत’ में राहुल गांधी की प्रशंसा की है। इसे उन्होंने अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ लिखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के हर कोने में लोग थोड़ा बदलाव महसूस कर रहे हैं। अगर कोई इतिहास के पन्ने पलटे, तो शायद केवल कांग्रेस, खासकर आरजी (राहुल गांधी) ही हैं, जो जम्मू-कश्मीर के दर्द और दुविधा को समझ सकते हैं।’’
मुफ्ती ने लिखा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यदि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन 2024 के चुनाव में जीतता है तो वह मेरे लोगों के घावों को भरने का प्रयास करेगा।’’

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस के साथ घटक दल की तरह शामिल है। गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच केंद्रशासित प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘न केवल एक कश्मीरी के नाते, बल्कि मुख्यधारा की नेता होने के नाते, जिसने तीन दशक पहले राजनीति के उतार-चढ़ाव को अपनाया, मैंने जम्मू-कश्मीर में ऐसी निराशा और हताशा पहले कभी नहीं देखी। लोग अपनी पहचान, जमीन और नौकरियों को लेकर असुरक्षा की गंभीर भावना से ग्रस्त हैं।”

मुफ्ती ने कहा, ‘‘ऐसी संकटपूर्ण परिस्थितियों में, कोई भी यह नहीं बता सकता कि राज्य भर में लोगों की पीड़ा को कम करने में कांग्रेस कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि व्यक्तिगत और राजनीतिक स्तर पर जवाहरलाल नेहरू के अथक प्रयासों ने ही जम्मू कश्मीर का भारत में विलय सुनिश्चित किया।’’

उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समय राहुल गांधी से अपने संवाद का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैंने पहले भी राहुल गांधी से बात की है लेकिन इस बार मैंने उनका पूरी तरह अलग पक्ष देखा। हमने कई विषयों जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल थे, पर बात की और मैंने उन्हें अच्छा जानकार पाया। मुझे हैरानी होती है कि उन्हें गलत तरह से एक अनजान राजनेता पेश करने में भाजपा का कितना पैसा और ऊर्जा बर्बाद होती है।’’

‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ द्वारा प्रकाशित किताब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाकपा नेता डी राजा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे और मेधा पाटकर के भी आलेख हैं। इसका संपादन पुष्पराज देशपांडे और रुचिरा चतुर्वेदी ने किया है।

इसे भी पढ़ें

कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सालाना लक्ष्य के पार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories