रांची: राज्य की दिशा और दशा को बेहतर बनाने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम है।
रविवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है और इसके सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी तरह से बोध रखते हैं।
इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
सुदेश महतो ने कहा कि मंच के पदाधिकारियों का समर्पण और संगठन के प्रति उनका जज्बा पार्टी के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी नवनिर्माण संकल्प सभा और पदयात्रा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की।
बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने झारखंड को विकसित बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हम सभी को अपनी आखिरी सांस तक राज्य की बेहतरी के लिए काम करना है।
मंच के महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी विभिन्न गांवों में जाकर पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर शहजाद आलम को रांची जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और मंच के सदस्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें