रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की संपत्ति की जांच होगी। लोकपाल ने इसका आदेश देते हुए 6 माह में पूरी रिपोर्ट मांगी है।
लोकपाल के इस आदेश से झारखंड में सत्ता धारी दल जेएमएम के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन को तगड़ा झटका लगा है।
लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर अपना फैसला सुनाया है।
लोकपाल ने सीबीआई को मामले में जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया है। लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है।
साथ ही लोकपाल के समक्ष जांच रिपोर्ट की एक प्रति सौंपने का भी निर्देश दिया गया है। लोकपाल ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद पिछले दिनों अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बताते चलें कि बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज करायी थी।
उन्होंने शिबू सोरेन एवं जेएमएम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।
इसी शिकायतवाद पर लोकपाल ने फैसला सुनाते हुए सीबीआई को प्रारंभिक जांच छह माह के अंदर पूरा करने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें
आज गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि भी संभव, 8 से होगा मौसम साफ