रांची। मानसून के आने में अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में रांची नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
सबसे पहले शहर की नालियों की सफाई कराई जायेगी। नगर निगम की योजना के मुताबिक नालियों की युद्धस्तर पर सफाई होगी।
बड़े नालों की सफाई सुपर सकर मशीन से कराने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या न हो।
वहीं टीम को किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा गया है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में नालों की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसके बाद नगर निगम पहले से अलर्ट है।
इससे पहले रांची नगर निगम ने पूरे शहर की नालियों का सर्वे कराया था। इसके बाद खुले और खतरनाक नालों को कवर कराने का आदेश दिया गया था।
कुछ इलाकों में डेंजर जोन घोषित करते हुए वहां पर सूचना पट्ट व बैरीकेडिंग करने को भी कहा गया है, जिससे कि लोगों को पता चल जाए कि वहां पर खतरा है।
नगर निगम क्षेत्र के नाले में 5 साल पहले एक बच्ची खुले नाले में बह गई थी। तीन किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया गया था।
वहीं एक बुजुर्ग नाले में समा गए थे। उनकी भी लाश मिली थी। अक्टूबर 2023 की बात करे तो एक युवक नाले में बह गया था।
उसकी भी लाश बाद में मिली थी। अब देखना होगा कि नगर निगम ने इस बार इन समस्याओं से निपटने की कितनी तैयारी की है।
इसे भी पढ़ें
झारखंडः 500 से अधिक खनन परियोजनाएं बंद, सीटीओ व सीटीई रद्द, मचा हड़कंप