SBI online payment:
मुंबई, एजेंसियां। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI से ऑनलाइन पेमेंट अब मुफ्त नहीं होगा। एक लिमिट के बाद अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए तार्ज देना होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने IMPS यानी Immediate Payment Service चार्ज में बदलाव किया है। ये नए चार्ज 15 अगस्त 2025 से लागू हो गये हैं, जो इस प्रकार हैः
₹25,000 तक – कोई चार्ज नहीं
₹25,000 से ₹1 लाख – ₹2 (GST अतिरिक्त)
₹1 लाख से ₹2 लाख – ₹6 (GST अतिरिक्त)
₹2 लाख से ₹5 लाख – ₹10 (GST अतिरिक्त)
ये चार्ज सिर्फ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग) पर लागू होंगे। ब्रांच से किए गए ट्रांजैक्शन पर कोई बदलाव नहीं है।
चार्ज से कौन मुक्त रहेगा?
सैलरी अकाउंट, सरकारी विभाग, स्वायत्त निकाय और कुछ विशेष करंट अकाउंट धारकों को चार्ज से छूट मिलेगी। कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए नए चार्ज 8 सितंबर 2025 से लागू होंगे।
क्या होगा असर?
SBI का बदलाव छोटे ट्रांजैक्शन वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। परंतु बड़े ट्रांजेक्शनवालों की जेब पर यह भारी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें
हड़ताल पर जाएगा एलपीजी टैंकर संघ, छह राज्यों में गैस आपूर्ति हो सकती है प्रभावित