रांची। झारखंड में अब लू चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल महीने में ही राज्य के लोगों को हीट वेब का सामना करना पड़ सकता है।
कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। खास तौर पर पलामू, गढ़वा और धनबाद में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।
राज्य के कई शहरों में गर्मी झुलसाने लगी है। मार्च महीने के खत्म होते ही देश के कई हिस्से में मौसम गर्म होने लगा है।
तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अप्रैल के महीने में ही लू चल सकती है, क्योंकि इसके आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में तापमान 39 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं रविवार को आगरा में पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
पिछले एक सप्ताह में तेज धूप के कारण 12 सैलानी बेहोश हो चुके हैं।
अप्रैल में हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं, क्योंकि जिस तरीके से तापमान बढ़ रहा है उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने वाला है।
बीते दिन देश के कई हिस्सों में धूप ऐसी रही कि दिन में बाहर निकलने वालों को सूर्य की किरणें झुलसा रही थीं।
बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को रहता है। उनका शरीर तापमान को तत्काल नियंत्रित नहीं कर पाता है।
इसे भी पढ़ें