Thursday, August 28, 2025

Dalma temple: दलमा मंदिर में अब कांवरियों से अब नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क

- Advertisement -

Dalma temple:

जमशेदपुर। दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में भगवान शिव को जल चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं (कांवरियों) से अब प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह फैसला वन विभाग ने आस्था का सम्मान करते हुए लिया है। जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

भाजपा ने बताया सनातनियों की जीतः

वन विभाग के इस फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं पर लगाया गया टैक्स वापस लेकर सनातनियों की आस्था का सम्मान किया है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं से वसूले जा रहे शुल्क की तुलना मुगलकाल के जजिया टैक्स से की थी और सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

क्यों हुआ था विवाद?

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब यह खबर आई कि दलमा पहाड़ पर शिवलिंग के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से वन विभाग शुल्क वसूल रहा है। डीएफओ सबा आलम ने सफाई दी थी कि यह व्यवस्था नई नहीं है और पहले से चली आ रही है। इस साल तो प्रवेश शुल्क को कम भी किया गया था — जैसे कि :

चार पहिया वाहनों पर ₹600 से घटाकर ₹150
तीन पहिया वाहनों पर ₹400 से ₹100
पैदल श्रद्धालुओं से ₹10 की जगह ₹5
बाइक से आने वालों पर ₹50 शुल्क तय किया गया था।
वन विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 60-70 कर्मियों की तैनाती की गई थी, साथ ही टेंट, पानी और सफाई की व्यवस्था भी की जा रही थी।

झामुमो विधायक ने किया हस्तक्षेपः

विवाद बढ़ने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी ने डीएफओ से मुलाकात की थी और आग्रह किया था कि पैदल कांवरियों से प्रवेश शुल्क न लिया जाए। उन्होंने इस शुल्क को खुद वहन करने की बात भी कही थी और सुझाव दिया था कि दलमा बाबा मंदिर की व्यवस्था तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह विकसित की जाए।

प्रवेश शुल्क हटाया गयाः

वन विभाग ने अब श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रवेश शुल्क पूरी तरह हटा लिया है। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें 

सावन शुरू होते ही उमड़ने लगा कांवरियों का जत्था, बाबाधाम में अरघा सिस्टम से हो रहा जलाभिषेक

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Vinay Chaubey: हजारीबाग भूमि घोटाले में रिटायर IAS विनोद चंद्र झा की गिरफ्तारी, 28 अगस्त को विनय चौबे की...

Vinay Chaubey: हजारीबाग। हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने मंगलवार को रांची से रिटायर IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार...

Neeraj Singh murder: नीरज सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त ने कराई थी धनबाद जेल में शार्प शूटर अमन की...

Neeraj Singh murder: धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में एक नई कड़ी जुड़ी है। हत्याकांड के फरार अभियुक्त रिंकू सिंह...

Neeraj Singh murder case: नीरज सिंह हत्याकांड में नए मोड़: कोर्ट में सुनवाई के दौरान चार आरोपी नहीं पहुंचे,...

Neeraj Singh murder case: धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आज कोर्ट का फैसला आना है, लेकिन इस बीच झरिया...

Sanjeev Singh gets clean chit: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को मिला क्लीन चिट

Sanjeev Singh: धनबाद। धनबाद के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह को अदालत ने बरी (क्लीन चिट) कर दिया है।...

Modi government: मोदी सरकार ने तैयार किया ट्रंप के टैरिफ का तोड़, भारत के निर्यातकों को मिलेगा राहत

Modi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए टैरिफ का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति तैयार की...

Accident during idol immersion: नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: युवक की आहर में डूबकर मौत, परिजनों में...

Accident during idol immersion: नवादा, एजेंसियां। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत स्थित बड़की आहर में बुधवार सुबह मूर्ति विसर्जन के...

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने शाहरुख, आमिर और गोविंदा के साथ काम करने का किया खुलासा, बताया किस स्टार...

Karisma Kapoor: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की 90 के दशक की सबसे बड़ी हसीनाओं में से एक, करिश्मा कपूर ने हाल ही में शाहरुख खान,...

Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड सितारों ने बप्पा के स्वागत में शेयर किए दिल छूने वाले पोस्ट, फैंस को दी...

Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई, एजेंसियां। गणेश चतुर्थी 2025 का त्योहार बॉलीवुड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories