विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड सरकार रेस
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ऐलान किया है कि सरकार दो लाख रुपए तक के कृषि ऋण को माफ करने और मुफ्त बिजली कोटा बढ़ाकर 200 यूनिट जा रही है।
सोरेन ने जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमने पहले भी किसानों का 40 हजार रुपए का कर्ज माफ किया है और इसे बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का फैसला किया है।
इसी तरह, 125 यूनिट मुफ्त बिजली के मौजूदा आधार को बढ़ाकर 200 यूनिट किया जाएगा।
झारखंड में सौगातों की बरसात
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बेरोजगार युवाओं को स्थायी आजीविका के लिए व्यवसाय शुरू करने के वास्ते 40 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 25 लाख रुपए का ऋण देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि 40 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और सितंबर तक पूरी हो जाएगी। जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा शिक्षकों की भर्ती अगले महीने शुरू होगी।
पिछली सरकार से बेहतर काम का दावा
मौजूदा गठबंधन सरकार की नीतियों की तुलना पिछली भाजपा सरकार की नीतियों से की और चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि 5,000 प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।
अब हमारी गठबंधन सरकार द्वारा राज्य भर में आदर्श विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये भाजपा और गठबंधन सरकार के बीच का अंतर है।
इसे भी पढ़ें