Monday, June 23, 2025

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज

रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। राज्यसभा सदस्य धीरज साहू तथा समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है।

इन्हींं रिक्त होने वाली इन सीटों के लिए ही 21 मार्च को चुनाव होना है। इसी दिन शाम पांच बजे तक चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

अभी तक किसी भी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन शुरू हो जायेगा।

परंतु अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इसलिए आज कोई भी नामांकन होने की संभावना नहीं है। नामांकन की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित है।

बताते चलें कि राज्यसभा सदस्य धीरज साहू तथा समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। रिक्त होने वाली इन सीटों के लिए ही चुनाव होना है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन खत्म होने के बाद 12 मार्च को नामांकन की जांच होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की गई है।

21 मार्च को चुनाव पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। प्रत्याशियों के नामों को लेकर दलों में चल रही चर्चा के अनुसार रांची नगर निगम की पूर्व महापौर आशा लकड़ा या पलामू के वरीय अधिवक्ता ऋषि को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है।

क्योंकि भाजपा ने समीर उरांव को लोहरदगा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसलिए तय है कि भाजपा किसी और को ही इस सीट के लिए उम्मीदवार बनायेगी।

वहीं, आइएनडीआइए गठबंधन के प्रत्याशी की बात करें, तो गांडेय से विधानसभा सदस्य रह चुके सरफराज अहमद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

हालांकि, इसके लिए कांग्रेस की रजामंदी भी जरूरी है। मालूम हो कि सरफराज ने हाल ही में गांडेय विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया था।

उस समय कहा जा रहा था कि झामुमो हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें गांडेय से उपचुनाव लड़ा सकता है।

इस संभावना को देखते हुए ही उक्त सीट खाली कराई गई है। हालांकि, कल्पना सोरेन की जगह चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

इधर, गांडेय उपचुनाव होगा या नहीं, इस पर फिलहाल संशय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

बिहार: BNMU के वीसी, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक पर FIR

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img