Wednesday, September 17, 2025

सर्दी का कहर, कोहरे व धुंध में लिपटा उत्तर भारत [North India wrapped in winter havoc, fog and mist]

- Advertisement -

दक्षिण में बारिश के आसार

नई दिल्ली, एजेंसियां। एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है, वहीं कोहरे और धुंध के बीच दक्षिण भारत में बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आई है और कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है।

IMD ने जारी किया अलर्टः

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। इस बीच, दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन दिनों घना कोहरा रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाया कोहरे का प्रभावः

उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव होगा। यहां सुबह और शाम को घने कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अफगानिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलेगा

जिससे तापमान में गिरावट और कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 26 से 30 नवंबर तक और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक कोहरा रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट हो सकती है।

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंडः

बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, हालांकि अभी तक कड़ाके की सर्दी नहीं पाई गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, साथ ही कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छा सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्टः

दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28 नवंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

उत्तर भारत में बर्फ़बारी की वजह से झारखंड में बढ़ेगी ठंड

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories