Sunday, October 19, 2025

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे नीतीश

- Advertisement -

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार यानी आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात कही।

बिहार में 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली में मोदी के साथ बैठक करेंगे।

नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत का सामना करना है, जिससे केवल पांच दिन पहले दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हो रही है।

नीतीश के राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने की उम्मीद है बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

जदयू सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के शीर्ष नेताओं से नीतीश की मुलाकात के दौरान राज्य में राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। इन छह सीटों में से दो पर वर्तमान में जदयू का कब्जा है जबकि दो राजद के खाते में हैं।

जदयू के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े राज्यसभा के सदस्य हैं, वहीं राजद की दो सीट मनोज कुमार झा और मीसा भारती के पास है।

एक सीट भाजपा के सुशील कुमार मोदी के पास है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं और एक सीट कांग्रेस के पास है, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है।

राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

इसे भी पढ़ें

पेपर लीक मामले में एसआईटी का गठन, स्वागत योग्य कदम : डॉ. देवशरण भगत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Gas and Heart Attack: गैस और हार्ट अटैक: जानें फर्क, लक्षण, राहत के तरीके और बचाव के उपाय

Gas and Heart Attack: नई दिल्ली, एजेंसियां। सीने में अचानक दर्द महसूस होना अक्सर कंफ्यूजन पैदा कर देता है कि यह गैस की समस्या है...

JMM 6 seats 2025 Elections: JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार

JMM 6 seats 2025 Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगा। पार्टी ने गठबंधन...

Important events: 19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।1689 - रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे...

Today horoscope: आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025, रविवार

Today horoscope: 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो कि 01:51 पी एम तक जारी रहेगी।...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 19 अक्टूबर 2025, रविवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 19 अक्टूबर 2025दिन - रविवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - कृष्णतिथि - त्रयोदशी...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories