Thursday, August 21, 2025

आम बजट से नीतीश गदगद, कहा- विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला पर विशेष मदद तो मिल ही गई [Nitish upset with the general budget, said – did not get the status of special state but got special help]

- Advertisement -

पटना: केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता मिलने पर नीतीश कुमार गदगद हैं। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि बजट से हम खुश हैं। विशेष दर्जा के लिए हम लोग आंदोलन कर रहे थे।

आज जो बोल रहे हैं जब उनकी पार्टी केंद्र में थी तब क्या किये। हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं। हमने कहा विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार के लिए मदद कीजिए। बिहार का बुरा हाल था पहले। अब कितना रास्ता और स्कूल बना है।

पटना में कितना काम हुआ। हम लोगो ने कह दिया था बिहार को मदद करिए। उसी में कई चीजों के मदद की घोषणा हुई है।

विशेष राज्य का दर्जा बंद कर दिया गया है तो एक सहायता और विकास के लिए मदद होना चाहिए वह हो रहा है।

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ने किया बजट का गुणगान

इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।

इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है।

साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है।

बिहार को बाढ़ से बचाने के लिये भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदे प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिये विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है।

बिहार के लिये बजट में विशेष प्रावधान के लिये आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को विशेष धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बहार, केंद्र ने खोला पिटारा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

पटना में राहुल गांधी ने केंद्र और चुनाव आयोग पर बोला हमला [In Patna, Rahul Gandhi attacked the Centre and the Election Commission]

Election Commission: पटना, एजेंसियां। पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम...

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी का 130वें संविधान संशोधन बिल पर तीखा हमला, कहा- लोकतंत्र खत्म करने की चाल

Mamata Banerjee: नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार...

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की याद में पराग त्यागी ने थामा उनके सपनों का दामन

Shefali Jariwala: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी ने उनकी याद में जो कदम उठाया है,...

Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 में रियल मनी गेम्स ऐप्स पर बैन का प्रस्ताव

Online Gaming Bill 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अब सरकार इस पर लगाम लगाने की...

Health Tips: इन 6 काले बीजों से घटेगी चर्बी, दूर होंगी बीमारियां

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं या बार-बार बीमार पड़ते हैं तो अब आपको किसी महंगी दवा की...

Mid day meal: बिहार में मिड डे मील कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर, बच्चों के भोजन पर आफत

Mid day meal: पटना, एजेंसियां। बिहार में मध्याह्न भोजन योजना (Mid Day Meal) से जुड़े कर्मचारियों ने 21 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...

Shibu Soren: झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी शिबू सोरेन की जीवनी

Shibu Soren: रांची। झारखंड सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के बच्चों को स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पढ़ाई...

सूर्या हांसदा एनकाउंटर: पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल, सीबीआई जांच की मांग

Surya Hansda encounter: गोड्डा। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित डकैता गांव में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया...

Teacher recruitment: हाईकोर्ट का बड़ा आदेशः शिक्षक नियुक्ति में विज्ञापन नहीं, नियमावली ही मान्य

Teacher recruitment: रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) भर्ती से जुड़े मामले में बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories