Wednesday, August 27, 2025

नीतीश कुमार ने राजगीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, चुनाव की तैयारी जोरों पर [Nitish Kumar reviews development projects in Rajgir, election preparations in full swing]

- Advertisement -

Nitish Kumar:

नालंदा, एजेंसियां। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण कर जनता के बीच सक्रियता दिखा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों को 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों, दर्शकों और मीडिया के लिए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Nitish Kumar:CM ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

इसके बाद CM ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें राजगीर के विकास कार्यों, वैकल्पिक संपर्क मार्गों के निर्माण तथा क्रिकेट स्टेडियम की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा कराया जाए।

Nitish Kumar:सालेपुर-राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन

पटना से राजगीर तक प्रस्तावित सालेपुर-राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का भी CM ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ निर्माण की योजना पर जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। यह मार्ग बन जाने से पटना से राजगीर आवागमन में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी।

साथ ही हसनपुर में निर्माणाधीन डाइवर्सन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। चुनाव से पहले इन विकास कार्यों का तेजी से पूरा होना नीतीश सरकार की जनसुनवाई और जनता के बीच संपर्क को मजबूत करता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें

Assembly Election: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, दो बड़े नेताओं ने कांग्रेस का थामा दामन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

पटना में राहुल गांधी ने केंद्र और चुनाव आयोग पर बोला हमला [In Patna, Rahul Gandhi attacked the Centre and the Election Commission]

Election Commission: पटना, एजेंसियां। पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम...

Vinay Chaubey: हजारीबाग भूमि घोटाले में रिटायर IAS विनोद चंद्र झा की गिरफ्तारी, 28 अगस्त को विनय चौबे की...

Vinay Chaubey: हजारीबाग। हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने मंगलवार को रांची से रिटायर IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार...

Neeraj Singh murder: नीरज सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त ने कराई थी धनबाद जेल में शार्प शूटर अमन की...

Neeraj Singh murder: धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में एक नई कड़ी जुड़ी है। हत्याकांड के फरार अभियुक्त रिंकू सिंह...

Neeraj Singh murder case: नीरज सिंह हत्याकांड में नए मोड़: कोर्ट में सुनवाई के दौरान चार आरोपी नहीं पहुंचे,...

Neeraj Singh murder case: धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आज कोर्ट का फैसला आना है, लेकिन इस बीच झरिया...

Sanjeev Singh gets clean chit: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को मिला क्लीन चिट

Sanjeev Singh: धनबाद। धनबाद के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह को अदालत ने बरी (क्लीन चिट) कर दिया है।...

Modi government: मोदी सरकार ने तैयार किया ट्रंप के टैरिफ का तोड़, भारत के निर्यातकों को मिलेगा राहत

Modi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए टैरिफ का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति तैयार की...

Accident during idol immersion: नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: युवक की आहर में डूबकर मौत, परिजनों में...

Accident during idol immersion: नवादा, एजेंसियां। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत स्थित बड़की आहर में बुधवार सुबह मूर्ति विसर्जन के...

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने शाहरुख, आमिर और गोविंदा के साथ काम करने का किया खुलासा, बताया किस स्टार...

Karisma Kapoor: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की 90 के दशक की सबसे बड़ी हसीनाओं में से एक, करिश्मा कपूर ने हाल ही में शाहरुख खान,...

Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड सितारों ने बप्पा के स्वागत में शेयर किए दिल छूने वाले पोस्ट, फैंस को दी...

Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई, एजेंसियां। गणेश चतुर्थी 2025 का त्योहार बॉलीवुड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories