Sunday, October 19, 2025

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने 220 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य[Nitish Kumar aims to win 220 seats in 2025 Bihar Assembly elections]

- Advertisement -

बिहार। सीएम नीतीश कुमार ने अगले बिहार विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। अभी तक नीतीश कुमार भाजपा के साथ ही हैं।

उनके बातो से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि वे भाजपा के साथ ही चुनाव लड़कर 220 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

लेकिन जनसुराज के प्रशांत किशोर का कहना है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अगले बिहार विधानसभा चुनाव में 20 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें वो अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा कर रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीटें जीतेगा।

इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जदयू एनडीए के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ, अगले चुनाव में उन्हें 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि आज अगर बिहार की जनता किसी से सबसे ज्यादा नाराज है तो वो हैं नीतीश कुमार।

प्रशांत ने दावा किया कि “जनता नीतीश के अफसर राज से परेशान है। भाजपा भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं और कोई कंधा उन्हें उठा नहीं सकता।

लेकिन नियति ने भी ऐसी व्यवस्था बना दी है जिसके चलते भाजपा के लिए मजबूरी हो गई है कि उन्हें अगला चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ना होगा और नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे, जन सुराज पार्टी के लिए इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती।”

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को चुनौती दी है कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो वो अगला चुनाव नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके लड़े।

और अगर ऐसा हुआ तो जो 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ हुआ, वही इस बार जदयू के साथ-साथ बीजेपी के साथ भी होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के बच्चों की चिंता करने की बजाय भाजपा ने दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में बिहार को नीतीश कुमार के हवाले कर दिया। जबकि बीजेपी जानती है

कि नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए अगले चुनाव में जनता जदयू और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।

इसे भी पढ़ें

बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, बीजेपी ने की तैयारी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Sadhvi Pragya Thakur: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, ‘बेटी बात न माने तो टांगें तोड़ दो’; पर छिड़ी...

Sadhvi Pragya Thakur: भोपाल, एजेंसियां। पूर्व सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में बेटी पालन और ‘लव जिहाद’ को लेकर...

Choti Diwali: छोटी दिवाली आज: जानें पूजा का समय, मंत्र और विधि, बढ़ाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा

Choti Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है, दिवाली पर्व का दूसरा दिन है और कार्तिक...

Pakistan ceasefire Afghanistan: दोहा वार्ता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर किया समझौता

Pakistan ceasefire Afghanistan: कतर, एजेंसियां। कतर के दोहा में आयोजित शांति वार्ता के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तुरंत युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई...

Amit Shah: राहुल-तेजस्वी का याराना टूटा, बिहार में NDA प्रचार अभियान में अमित शाह ने संभाली कमान

Amit Shah: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक समीकरण बेहद नाज़ुक हो गए हैं। महागठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और...

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘मैं बधाई स्वीकार...

Rashmika Mandanna: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फैंस के लिए बड़ा अपडेट है। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने साउथ स्टार विजय...

Vijay Khemka: कांग्रेस ने पूर्णिया सीट पर उतारा नया चेहरा, बीजेपी के विजय खेमका से होगा आमना-सामना

Vijay Khemka: पूर्णिया, एजेंसियां। पूर्णिया विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव 2025 में सियासी रंगत और भी तीव्र हो गई है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची...

Salman Khan’s family: सलमान खान की फैमिली फोटो वायरल, मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह ने बटोरी लाइमलाइट

Salman Khan's family: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में सलमान खान ने अपने कपड़ों के ब्रांड के 12 साल पूरे होने के मौके पर सोशल...

RJD ticket denial protest: टिकट न मिलने पर हाई वोल्टेज ड्रामा: राजद नेता सड़क पर लेटे, लगाए 2 करोड़...

RJD ticket denial protest: पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव 2025 के बीच मोतिहारी की मधुबन विधानसभा सीट से राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने राबड़ी आवास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories