Tuesday, June 24, 2025

नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। जदयू नेता केसी त्यागी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जदयू के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव को लेकर कयासों का दौर जारी था।

शुक्रवार को जदयू के कुछ बड़े नेताओं ने कहा कि अगर नीतीश कुमार फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं तो ऐसा कौन नहीं चाहेगा। नीतीश कुमार पहले भी 2016 से 2020 तक जदयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने खुद नये अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव किया।ललन सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए मैं अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं और नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित करता हूं।

इसे भी पढ़ें

मोदी सरकार के 10 वर्षों में प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना होकर 19 लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना

गैंगस्टर अमन साहू की मंथली रंगदारी जान हैरान हो जायेंगे

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img