Bihar assembly elections:
पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं, हालांकि अभी तक तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक पॉडकास्ट में बिहार चुनाव की संभावना पर अपनी राय व्यक्त की।
निरहुआ ने कहा
निरहुआ ने कहा कि बिहार की प्रगति और विकास के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी पार्टी नीतीश कुमार के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि इस बार भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने। निरहुआ ने कहा, “अगर बिहार को आगे बढ़ाना है तो नीतीश कुमार ही सबसे सही विकल्प हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों में बिहार के लिए अच्छा काम किया है।”पॉडकास्ट में निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा के साथी कलाकारों जैसे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रवि किशन के बयान पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके और आम्रपाली दुबे के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और भविष्य में वे साथ काम करना जारी रखेंगे।इसके अलावा, निरहुआ ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री करिश्मा कपूर का भी जिक्र किया और बताया कि ‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्म ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था।
राजनीति के साथ-साथ फिल्मी करियर में भी सक्रिय
राजनीति के साथ-साथ निरहुआ अपने फिल्मी करियर में भी सक्रिय हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही निरहुआ की इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक माहौल में नए रंग भर दिए हैं।
इसे भी पढ़ें
Elections announced: बांग्लादेश तख्तापलट की पहली बरसी पर चुनाव का ऐलान, फरवरी 2026 में होगा मतदान