वॉशिंगटन। राष्ट्रपति प्रत्याशी पद के लिए हुए पहले चुनाव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार गये हैं।
यह उनकी पहली हार है। वहीं, वॉशिंगटन में हुए प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से निक्की हेली ने जीत दर्ज की है। यह उनकी पहली जीत है।
निक्की हेली अमेरिकी इतिहास में रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं।
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके पहले दोनों पार्टियां-रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, इस इलेक्शन के लिए अपने-अपने उम्मीदवार फाइनल करने में जुटी हैं।
बता दें कि निक्की का असली नाम नम्रता निक्की रंधावा है। उनका परिवार अमृतसर में रहता था। हालांकि निक्की का जन्म अमेरिका में हुआ।
रिपब्लिक पार्टी के इस बार के प्राइमरी इलेक्शन में ट्रम्प की पहली हार है। वे 2016 में भी वॉशिंगटन से प्राइमरी इलेक्शन हार गए थे।
रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के दो ही उम्मीदवार हैं- ट्रम्प और हेली। ट्रम्प आयोवा, न्यू हैम्पशायर, नेवाडा, साउथ कैरोलिना समेत 8 राज्यों में जीत हासिल कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
झामुमो के नाराज विधायक बैजनाथ राम बन सकते हैं मंत्री, सीएम ने दिये संकेत