Virat Kohli: विराट कोहली भारत लौटे, नया लुक देख फैंस हुए दीवाने; ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में दिखेंगे कमाल

3 Min Read

Virat Kohli:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत वापस लौट आए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर विराट कोहली को देखा गया, जहां उनका स्वागत जोरदार रहा। उन्होंने काली शर्ट और सफेद ट्राउजर में एंट्री ली, और उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस स्टाइलिश एंट्री के दीवाने हो गए हैं और तस्वीरों को शेयर कर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आईपीएल के बाद लंदन चले गये थे लंदन

विराट कोहली आईपीएल 2025 के समापन के बाद लंदन अपने परिवार के साथ गए थे। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जबकि टी20 फॉर्मेट से उन्होंने पिछले साल ही रिटायरमेंट लिया था। अब वे ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में टीम इंडिया के साथ खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम दो अलग-अलग जत्थों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। कुछ खिलाड़ी सुबह फ्लाइट पकड़ेंगे, जबकि बाकी शाम को रवाना होंगे। टीम इंडिया सीधे पर्थ पहुंचेगी, जहां 19 अक्टूबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा।

यह वनडे सीरीज विराट के लिए काफी खास है

यह वनडे सीरीज विराट के लिए काफी खास होगी, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद यह उनका पहला ODI मैच होगा। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए स्क्वाड घोषित करते समय रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। वहीं, शुभमन गिल को भारतीय ODI टीम का नया कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा इस सीरीज में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। इस वजह से इस सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों के करियर के भविष्य पर कई अटकलें लग रही हैं।

फैंस को विराट के नए लुक और उनका प्रदर्शन देखने का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में उनकी वापसी टीम इंडिया के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

ODI World Cup: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत बनी कप्तान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं