Stock Market:
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक या 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ।







