Pappu Yadav arrested: आधी रात ड्रामा के बाद पप्पू यादव गिरफ्तार, बोले- मेरी हत्या हो सकती है 31 साल पुराने केस में कार्रवाई

2 Min Read

Pappu Yadav arrested

पटना, एजेंसियां। बिहार से ब़ड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार को आधी रात पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार सुबह पटना पुलिस IGIMS से उन्हें लेकर PMCH पहुंची है। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। 31 साल पुराने केस में गिरफ्तारीःपटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया है। 31 साल पुराने केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

गिरफ्तारी के दौरान हुआ ड्रामा

पटना पुलिस की टीम शुक्रवार रात पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। करीब 3 घंटे तक वहां ड्रामा चला। गिरफ्तारी के दौरान वे बेहोश हो गए। जिसके बाद समर्थक भड़क गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।पप्पू यादव बोले-मेरी हत्या हो सकती हैःइस दौरान पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ मेरी हत्या हो सकती है। देर रात ही पप्पू यादव को हेल्थ चेकअप के लिए IGIMS लाया गया।

इसके बाद वे पुलिस कस्टडी में थे, जहां से उन्हें शनिवार सुबह स्ट्रेचर पर PMCH लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, आज उनकी कोर्ट में पेशी भी हो सकती है।इस वजह से हुई गिरफ्तारीःपटना के SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया, ‘1995 का एक मामला है। इसमें ट्रायल चल रहा है, जिसमें सांसद को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वे तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण उनको गिरफ्तार किया गया। ‘

आधी रात ड्रामा के बाद पप्पू यादव गिरफ्तार, बोले- मेरी हत्या हो सकती है31 साल पुराने केस में कार्रवाई

Share This Article