Amit Shah: अमित शाह 9 जुलाई को रांची आयेंगे, हेमंत भी लौटेंगे [Amit Shah will come to Ranchi on July 9, Hemant will also return]

1 Min Read

Amit Shah:

रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को आएंगे। यहां वह 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यश्रता करेंगे। संभावना है कि अमित शाह रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस दौरान राजधानी में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी।

वहीं, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसी दिन रांची लौट सकते हैं। वह पिछले 10 दिनों से दिल्ली में हैं। उनके पिता और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। पिछले दो दिनों से उनकी सेहत में सुधार है। बता दें कि इस बार पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी झारखंड को मिली है। इस नाते भी बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रहना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

कल रांची आयेंगे अमित शाह, विस चुनाव का करेंगे शंखनाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं