Two headed python: जंगल में दिखा दो मुंह वाला अजगर, लोगों की आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

2 Min Read

Two headed python:

रांची। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में एक दो मुंह वाला अजगर (Two-headed Python) धीरे-धीरे चलते हुए नजर आता है। इस विचित्र दृश्य को देखकर लोग चौंक गए और सोशल मीडिया पर इसे देखकर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो में दिखा दो सर वाला सांप

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर का शरीर सामान्य है, लेकिन उसके सिर दो हैं, जो एक ही शरीर में जुड़े हुए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह दुर्लभ जैविक विकृति बाइसिफली (Bicephaly) कहलाती है। ऐसे अजगर अक्सर लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाते। वीडियो को ट्विटर/एक्स पर @jamil2832 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें इसे पाइथन बताया गया है, जो मूल रूप से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में पाया जाता है। मात्र 28 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया।

लोग वीडियो को देखकर हैरान

लोग वीडियो को देखकर हैरान हैं और कुछ ने इसे एआई से बना वीडियो बताया, जबकि शेयर करने वाले ने स्पष्ट किया कि यह असली अजगर है। वीडियो ने प्रकृति की अद्भुत और दुर्लभ घटनाओं को लोगों के सामने फिर से उजागर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

करैत सांप के डंसने से 2 भाइयों समेत 3 की मौत, विधायक के रिश्तेदार और एक महिला की गई जान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं