नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में काफी लोगों के एक से अधिक खाते हैं। इसके माध्यम से हर तरह के लेन-देन और अन्य बैंक संबंधी गतिविधि करते हैं।
दो साल तक किसी बैंक एकाउंट से लेन-देन नहीं करने पर उसे फ्रिज कर दिया जाता है। इसके बाद उस खाते को पुन: चालू करने के लिए आवेदन देना होता है।
हाल में बैंक खाते से संबंधित कुछ खबरें प्रसारित की जा रही है। यह सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।
इसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइंस के अनुसार अब एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इस खबर को जानने के बाद एक से अधिक बैंक खाता रखने वाले लोग टेंशन में आ गए हैं। उन्हें जुर्माना लगने का डर सताने लगा है।
इस दावे की सच्चा्ई जाने के लिए इसका Fact Check किया गया। इसमें यह दावा भ्रामक पाया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। ऐसी फर्जी खबरों से सावधान रहें।
इसे भी पढ़ें
RBI मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक आज से , जानें Home-Car की ब्याज घटेगी या नहीं?





