Tuesday, September 30, 2025

हेमंत सोरेन के बाहर आते ही JMM में नई ऊर्जा का संचार, जानें आगे का सियासी समीकरण [New energy infused into JMM as soon as Hemant Soren came out, know the future political equation]

- Advertisement -

रांची। जेल का ताला खुल गया है और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ चुके हैं।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष करीब पांच महीने जेल में रहे। बावजूद इसके झारखंड की सत्ता और राजनीति में उनकी धमक दिखती रही।

बताते चलें कि इसी साल 31 जनवरी को श्री सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की राजनीति में बड़े बदलाव हुए।

झामुमो ने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया, वहीं लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को चेहरा बनाया।

कल्पना सोरेन ने बखूबी अपनी भूमिका निभायी। साथ ही गांडेय विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

लोकसभा चुनाव में झामुमो को दो सीटों की बढ़त मिली और कल्पना सोरेन ने राजनीति में अपनी धाक जमा दी। अब हेमंत सोरेन जेल से बाहर हैं।

हेमंत सोरेन के बाहर निकलने के बाद झामुमो में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं इंडी गठबंधन को भी ताकत मिली है।

फिलहाल चंपाई की कुर्सी सुरक्षित

झारखंड की राजनीति को अब नयी दिशा मिलने जा रही है। हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में इंडी गठबंधन की धुरी होंगे, यह तो तय है।

वह विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे, यह भी तय है। जेल से बाहर निकलने के बाद उनके लिए अभियान चलाना सहज हो गया है।

हेमंत सोरेन के बाहर निकलते ही चंपाई सोरेन सरकार को लेकर अटकलें लग रही हैं। झामुमो अंदरखाने की मानें, तो विधानसभा चुनाव में समय कम है, तीन से चार महीने के लिए शायद ही सरकार का चेहरा बदला जाये। यह मानकर चला जा रहा है कि चंपाई सोरेन की मुख्यमंत्री की कुर्सी फिलहाल सुरक्षित हैं।

सरकार के कामकाज की करेंगे मॉनिटरिंग

हेमंत सोरेन के जेल से निकलने के बाद सरकार के कामकाज में उनकी दखल बढ़ेगी। जेल में रहते हुए जो परेशानियां थी, वह अब नहीं रहेंगीं।

चंपाई सोरेन सरकार की सीधे मॉनिटरिंग करेंगे। भले ही मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ना दिखें, लेकिन वह पावर सेंटर रहेंगे। सरकार के अहम फैसले में अब उनकी सीधी भागीदारी रहेगी।

इंडी गठबंधन में राहत, अब बनेगी रणनीति

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाहर निकलने के बाद झारखंड में इंडी गठबंधन के अंदर भी सहूलियत बढ़ेगी।

अब हेमंत कांग्रेस के नेताओं से सीधा संवाद करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर खाका जल्द तैयार होगा।

रांची हो या फिर दिल्ली बातचीत में आसानी होगी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान की भी टेंशन अब कम हो गई है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन कल भोगनाडीह से करेंगे उलगुलान की शुरुआत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Coconut oil for Hair: कम उम्र में सफेद बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, फिर देखें कमाल

Coconut oil for Hair: नई दिल्ली,एजेंसियां। आजकल सफेद बाल सिर्फ बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि कम उम्र में भी यह समस्या आम होती जा...

Rajveer Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर पर भर्ती

Rajveer Jawanda: चंडीगढ़,एजेंसियां। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनकी हालत गंभीर बनी...

जुबीन गर्ग केस: गरिमा सैकिया ने लगाई न्याय की गुहार, उठाए कई गंभीर सवाल

Zubeen Garg case: गुवाहाटी, एजेंसियां। दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इस मामले में उचित और...

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का बिहार में मोदी-नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा – अब वक्त है नई सरकार...

Priyanka Gandhi: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के मोतिहारी में आयोजित “हर घर अधिकार यात्रा” के दौरान...

JAC new examination rules: झारखंड स्कूलों में नई परीक्षा प्रणाली लागू, 10वीं-12वीं में होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

JAC new examination rules: रांची। झारखंड सरकार ने स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली (Evaluation System) में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब पहली से...

Ranchi puja pandal: बरियातू में स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ranchi puja pandal: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य...

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पाकिस्तानी फैंस भड़के

Ind vs Pak: इस्लामाबाद, एजेंसियां। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।...

Election committee: बिहारः BJP की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल

Election committee: पटना, एजेंसियां। Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव की तारीख का एलान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories