Monday, July 7, 2025

NDA: एनडीए में खटपटपट, मांझी बिदके [There is a rift in NDA, Manjhi is upset]

NDA:

पटना, एजेंसियां। एनडीए गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। गठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के तेवर बदले बदले से दिख रहे हैं। हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बार-बार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। कभी वे बिहार विधानसभा की 40 सीटों पर दावेदारी ठोकते हैं, तो कभी यह आरोप लगाते हैं कि एनडीए में उन्हें सहयोगियों जैसा व्यवहार नहीं मिल रहा।

NDA: बीजेपी का दावा-कबकुछ ठीक ठाकः

मांझी की इस नाराजगी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मांझी की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए दावा किया कि “मांझी जी बहुत खुश हैं। उनसे मुलाकात हुई है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

एनडीए में कोई मतभेद नहीं है और हम पूरी मजबूती के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं।” हालांकि सियासी जानकार मांझी के तेवरों को एनडीए के भीतर दबाव की राजनीति के तौर पर देख रहे हैं। इससे पहले भी वे सीट बंटवारे और गठबंधन में ‘सम्मानजनक हिस्सेदारी’ को लेकर आवाज़ उठाते रहे हैं।

NDA: बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशानाः

इधर, विपक्षी गठबंधन की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि “तेजस्वी यादव और कांग्रेस का गठबंधन एक अस्थायी तालमेल है। ये मेढक-छाता गठबंधन है, जिसमें कोई स्थायित्व नहीं। कांग्रेस खुद को बड़ी भूमिका में लाना चाहती है, लेकिन आरजेडी उन्हें कभी ऐसा करने नहीं देगा।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से रिश्ते पर उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमारा गठबंधन रामविलास पासवान की मूल पार्टी से है, न कि पशुपति पारस की पार्टी से। उनके एनडीए छोड़ने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।” साथ ही दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि “उन्हें अपने बयानों और व्यवहार में संयम लाना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें

तमिलनाडु चुनाव 2025: BJP और AIADMK में फिर गठबंधन, पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ेगा NDA – अमित शाह

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img