Saturday, July 5, 2025

एनडीए ने मोदी को चुना नेता [NDA chose Modi as leader]

कल कर पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

नई दिल्ली, एजेंसियां। एनडीए ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है। वे जल्द ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

एनडीए की ओर से गठबंधन की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी और एकनाथ शिंदे सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

बीते बुधवार को गुई एनडीए की बैठक के बाद एनडीए ने प्रस्ताव पास किया, जिसमें नतीजों, आगामी योजनाओं और गठबंधन से सहयोग की बातें लिखी है।

एनडीए ने अपने प्रस्ताव में क्या लिखा है!

एनडीए गठबंधन ने साझा प्रस्ताव में कहा है कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है।

बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।

हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुना एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता भी। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।

मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब, महिला, किसान, युवा शोषित, वंचित और पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें

एनडीए मीटिंग: [NDA Meeting]

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Businessman Gopal Khemka: बिहार में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या [Businessman Gopal Khemka shot dead in Bihar]

Businessman Gopal Khemka: पटना, एजेंसियां। बिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी...

Important events: 5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 5]

Important events: 1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 05 जुलाई 2025, शनिवार [l Vedic Almanac l 05 July 2025, Saturday]

Vedic Almanac: दिनांक - 05 जुलाई 2025दिन - शनिवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img