चाईबासा। चाईबासा जिले के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस पर हमले की तैयारी कर रखी थी। जमीन के अंदर कई एलइडी बिछाकर रखे गये थे, ताकि सचर् अभियान चला रही पुलिस इसका शिकार हो जाये।
परंतु पुलिस की सूझबूझ से नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जवानों ने टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम जिम्की इकीर-बागान के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा पूर्व में प्लांट किया गया 10 आईईडी बम बरामद किया है।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आइईडी को उसी स्थान पर डिफ्यूज कर दिया गया।
जवानों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के जंगलों में लोहे का रॉड और तीर बरामद किया है। जिसे जंगल के बीचों-बीच गड्ढा कर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था।
बताते चलें कि इन दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
यह अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित गांव कुईड़ा, छोड़ा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगढ़ा, हाथीबुरू, तियालबेड़ा, बोयपाईससांग, कटंबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह सहित टोन्टो थानाक्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 10 आईईडी बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें
शादी में वीडियोग्राफी करने आया वीडियोग्राफर दुल्हन को लेकर फरार