चाईबासा। नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान बंद बुलाया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टर और बैनर लगाकर चेतावनी दी है।
इसके बाद से आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। नक्सलियों ने पोस्टर में लिखा है कि कोल्हान सारंडा लिपुंगा के शहीद वीरांगनाओं को लाल सलाम।
मार का बदला मार है और खून का बदला खून। निवेदक में दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी लिखा हैं। पोस्टर के जरिए नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान का विरोध भी किया है।
नक्सलियों ने ये पोस्टर और बैनर चक्रधरपुर – सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाये हैं।
सुरक्षा बल चला रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान
बता दें कि सुरक्षाबलों के द्वारा कोल्हान और सारंडा जंगल में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसमें सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है। बीते दिनों पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गये थे।
इसे लेकर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल में बंद बुलाया है। बंद को सफल बनाने के लिए नक्सली पोस्टरबाजी कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश के बाद नक्सलियों ने बंद बुलाया है।
इसे भी पढ़ें
सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, कई घायल