Sunday, October 19, 2025

Naxalite: पलामू पुलिस ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार, बिहार में एक लाख रुपये का घोषित है इनाम [Palamu police arrested a Naxalite, a reward of one lakh rupees has been announced in Bihar]

- Advertisement -

Naxalite:

मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए बिहार के एक लाख रुपये के इनामी नक्सली जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव को नावा बाजार थाना क्षेत्र के तरवाडीह से गिरफ्तार किया। जीबलाल यादव बिहार के गया जिला के भदवर थाना क्षेत्र के किशुनचक गांव का निवासी है। पुलिस ने नक्सली के पास से कई नक्सली पर्चे और अन्य सामग्री बरामद की है।

एएसपी (अभियान) राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस को दो अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के कमांडर शशिकांत का दस्ता नावा बाजार इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और सर्च ऑपरेशन चलाया।

Naxalite: पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया रमेश यादव

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को तरवाडीह पहाड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के आने की भनक मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव बताया। उसने स्वीकार किया कि वह टीएसपीसी कमांडर शशिकांत के दस्ते का सक्रिय सदस्य है।

उसके खिलाफ बिहार सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे, एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन और एक पाकेट डायरी बरामद की, जिसमें लेवी वसूलने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और लेवी देने वाले व्यक्तियों के नंबर दर्ज थे।

Naxalite: दस साल पहले जुड़ा था टीएसपीसी से

जीबलाल यादव 2014-15 में टीएसपीसी से जुड़ा था और झारखंड में वह रमेश के नाम से जाना जाता था। उसके खिलाफ झारखंड और बिहार में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह 2021 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में भी घायल हुआ था। पुलिस ने जीबलाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

इस ऑपरेशन में नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी आदि पुलिस अधिकारी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories