Naxalite IED blast:
बीजापुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक IED ब्लास्ट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान हुई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को बीजापुर के डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन पर भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दिनेश नाग नाम के जवान की मौत हो गई। अन्य तीन जवान घायल हो गए।
घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। घायल जवानों का इलाज जारी है, और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है।
माओवादी विरोधी अभियान जारी
इससे पहले, 7 अगस्त को भी बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली थी, जब 24 लाख रुपये के इनामी सहित 9 माओवादी आत्मसमर्पण कर दिए थे। इसके अलावा, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती बनते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस हमले के बाद अन्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
Naxalite: झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 44 44 केन बम बरामद