Sunday, October 19, 2025

1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, राइफल के साथ जिंदा कारतूस बरामद [Naxalite arrested with reward of Rs 1 lakh, live cartridges recovered along with rifle]

- Advertisement -

शहीद सप्ताह में दहशत फैलाने बना रहा था योजना

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे पीरटांड़ इलाके से पकड़ा है। जहां उसके निशानदेही पर 3 राइफल, 1418 जिन्दा कारतूस, 1 रायफल गोली, प्रिंटर मशीन, हार्डडिस्क, मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किया गया है। एसपी डॉ विमल कुमार मीडिया को ये जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद एसपी ने किया टीम गठन

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के 1 लाख रूपये के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय पीरटांड थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव आया है और वह वहां पर संगठन का बैठककर शहीद सप्ताह के दौरान दहशत फैलाने, लेवी वसूलने, लोक शांति भंग करने, सरकारी विकास कार्यों को अवरोध करने तथा विध्वंसक कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

इसी सूचना पर विशेष टीम गठित कर सीआरपीएफ के सहयोग से लेढ़वा गांव के उत्तर दिशा की ओर जंगल में पहुंचकर योजना के अनुसार अलग-अलग भागों में बंटकर उक्त जंगल की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ने लगी।

घेराबंदी कर पुलिस ने भागते हुए पकड़ा

वहीं इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से जंगल की ओर भागने लगा, जिसके हाथ में एक हथियार दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस बल ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास मौजूद हथियार को जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार नक्सली पीरटांड के लेढ़वा का रहने वाला (65) वर्षीय लक्ष्मण राय उर्फ रमेश्वर राय उर्फ रमी है, जो भाकपा माओवादी दस्ता का एक सक्रिय इनामी नक्सली है। पुलिस के अनुसार उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories