Tuesday, October 21, 2025

नवीन पटनायक ने सीएम पद छोड़ा [Naveen Patnaik resigns the post of CM]

- Advertisement -

चुनाव हारने के बाद राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राज्यपाल रघुबर दास को बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

ओडिशा में लगातार ढाई दशक तक सत्तारूढ़ रहे पटनायक को विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पटनायक पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे।

पटनायक आज सुबह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। ओडिशा की 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें जीती हैं जबकि बीजू जनता दल को सिर्फ 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

भाजपा पहली बार अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। वहीं राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता गंवानी पड़ी।

अब तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं

राज्य में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है।

पार्टी ने PM नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा। बहुत जल्द भाजपा नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

साल 2000 से बीजद थी सत्ता में

ओडिशा में BJD साल 2000 से लगातार सत्ता में रही। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से 2019 तक वे 5 बार से ओडिशा के CM हैं।

सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग (24 साल और 165 दिन) के बाद नवीन पटनायक (24 साल और 83 दिन) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं।

अगर फिर से BJD की सरकार बनती तो नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने वाले नेता होते।

इसे भी पढ़ें

क्यों हारे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: डिप्टी सीएम पद पर एलजेपी (रामविलास) करेगी दावा? चिराग पासवान का बड़ा बयान आया सामने

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का...

Bihar Elections: गढ़वा, एजेंसियां। बिहार के सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक...

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन...

Delhi air pollution 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली की रात राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के...

Important events: 21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने...

Today horoscope: आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 ,मंगलवार

Today horoscope: 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो कि 05:54 पी एम तक जारी...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 21 अक्टूबर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - कृष्णतिथि - अमावस्या शाम...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories