Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 16GB RAM और तगड़े फीचर्स के साथ

2 Min Read

Redmi Note 15 Pro:

नई दिल्ली, एजेंसियां। शाओमी ने अपनी नई मिड-बजट स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दी है। दोनों फोन दमदार 7000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और हाई-एंड प्रोसेसर के साथ आते हैं। कंपनी ने इसे खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिज़ाइन किया है और इसकी कीमत 17,000 रुपये से शुरू होती है।

Redmi Note 15 Pro सीरीज की कीमत और वेरिएंट्स:

Redmi Note 15 Pro+ की कीमत CNY 1899 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती है, और इसके अन्य वेरिएंट्स CNY 2099 (25,000 रुपये) और CNY 2299 (28,000 रुपये) में उपलब्ध हैं।
Redmi Note 15 Pro की कीमत CNY 1399 (लगभग 17,000 रुपये) से शुरू होती है, और इसके वेरिएंट्स CNY 1599 (20,000 रुपये) और CNY 1799 (22,000 रुपये) में मिलेंगे।

Redmi Note 15 Pro+ के फीचर्स:

डिस्प्ले: 6.83 इंच का माइक्रो कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस। प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर।
रैम और स्टोरेज: 16GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज।
बैटरी: 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग।
कैमरा: ट्रिपल कैमरा सेटअप – 50MP मेन, 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा।
कनेक्टिविटी: Bluetooth 5.4, NFC, और अन्य सुविधाएं।

Redmi Note 15 Pro के फीचर्स:

प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra।
रैम और स्टोरेज: 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज।
बैटरी: 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग।
कैमरा: 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा। 20MP सेल्फी कैमरा।

इसे भी पढ़ें

iPhones: भारत ने चीन को पछाड़ा, अमेरिका को 30 लाख आईफोन भेजकर टॉप एक्सपोर्टर बना 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं